Home / Uncategorized / रायपुर: लिफ्ट हादसों से बढ़ी चिंता, IAS अधिकारियों से जुड़े मामलों के बाद सुरक्षा पर सवाल

रायपुर: लिफ्ट हादसों से बढ़ी चिंता, IAS अधिकारियों से जुड़े मामलों के बाद सुरक्षा पर सवाल

रायपुर: लिफ्ट हादसों से बढ़ी चिंता, IAS अधिकारियों से जुड़े मामलों के बाद सुरक्षा पर सवाल

 

राजधानी रायपुर में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं के सामने आने के बाद लोगों में डर और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

ताजा मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी गर्गी परदेशी पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में करीब 10 से 12 मिनट तक फंसी रहीं। लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे वे अंदर ही कैद हो गईं। सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मियों और तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

 

इससे पहले वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा भी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही थीं। उस घटना में इमरजेंसी सिस्टम के काम नहीं करने और वेंटिलेशन की कमी जैसी गंभीर खामियां सामने आई थीं।

 

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने शहर की कमर्शियल बिल्डिंग्स में लिफ्ट मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों और आम लोगों का कहना है कि लिफ्ट की नियमित जांच और इमरजेंसी सिस्टम को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

 

हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच जल्द सख्त कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *