Home / राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय / LPG Price Today: 10 दिन में 4 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बीच घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें लेटेस्ट रेट

LPG Price Today: 10 दिन में 4 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बीच घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें लेटेस्ट रेट

 

LPG Price Today: देश के नागरिकों को मोदी सरकार ने महंगाई की चौथी किस्त जारी कर दी है। पेट्रोल-डीजल फिर महंगा (Petrol-Diesel Price Hike) हो गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। इस तरह 10 दिन में पेट्रोल और डीजल 7.5 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर (domestic gas cylinder) की कीमत बढ़ने का डर सताने लगा है। हालांकि फिलहाल देशभर में LPG की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेट पहले के स्तर पर स्थिर बने हुए हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकी कीमतें आज स्थिर हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक तनाव अभी जारी है। बावजूद इसके देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने देश की आम जनता को राहत देते हुए कीमतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है।

 

बता दें कि घरेलू सिलेंडर के दाम आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों को स्थिर रखने का यह फ़ैसला ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के बीच वैश्विक कच्चे तेल और LPG बाजार अस्थिर बने हुए हैं।

 

शहरवार LPG की कीमत

 

शहर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये

मुंबई 912.5 रुपये 3024.0 रुपये

कोलकाता 939.0 रुपये 3202.5 रुपये

बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये

चेन्नई 928.5 रुपये 3237.0 रुपये

जयपुर 916.5 रुपये 3099.0 रुपये

लखनऊ 950.5 रुपये 3194.0 रुपये

पटना 1002.5 रुपये 3347.0 रुपये

भोपाल 918.5 रुपये 3077.0 रुपये

कमर्शियल सेक्टर पर पड़ी मार

इस बीच कमर्शियल सेक्टर को बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ा है क्योंकि मई की पहली तारीख को 19- किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत 900 रुपये से ज्यादा बढ़ा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *