Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर / छग व BJP में शोक की लहर:योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा नहीं रहे

छग व BJP में शोक की लहर:योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा नहीं रहे

👉🏻 प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान बिलासपुर में बिगड़ी तबियत

बिलासपुर। बिलासपुर में हो रहे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान उस वक्त खलबली मच गई जब छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष और प्रशिक्षण प्रभारी रूपनारायण सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाई गई किन्तु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

जानकारी के मुताबिक रुपनारायण सिन्हा को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरु किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। सूत्रों के अनुसार उपचार के दौरान रुपनारायण सिन्हा ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

रुपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष थे और उन्हें राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। संगठन और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती थी।

बिलासपुर में आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में प्रदेश भर से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *