
कन्नौजिया राठौर समाज के होनहार युवक प्रज्वल राठौर का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रज्वल राठौर बैंक में कार्यरत थे और उनके पिता शिक्षक हैं।घटना उस समय हुई जब वे कोरबा से रायपुर जा रहे थे। भारतमाला रोड पर अचानक सामने आए भैंस से टकराने के कारण यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई।प्रज्वल राठौर हमेशा से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके असमय निधन से पूरे समाज में शोक की लहर है। परिवार, मित्रों और जान-पहचान वालों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
