Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जितेन्द्र सिंह राजपूत बने कोरबा जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने सौंपी जिम्मेदारी

जितेन्द्र सिंह राजपूत बने कोरबा जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने सौंपी जिम्मेदारी

जितेन्द्र सिंह राजपूत बने कोरबा जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने सौंपी जिम्मेदारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, नई दिल्ली से संबद्ध) द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए विभिन्न जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में जितेन्द्र सिंह राजपूत को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार कुलवंत सिंह खनूजा (पिथौरा, महासमुंद) को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शुभम शर्मा (भिलाई) को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीर सिंह बंदेशा, राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे और प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा की सहमति से की गई हैं। वहीं, जितेन्द्र सिंह राजपूत की नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. निर्मल शर्मा की अनुशंसा पर हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कोरबा जिले के पत्रकारों और विभिन्न संगठनों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

वहीं, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे तथा संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *