कोरबा/prathamchhattisgarh.in : मातृ दिवस के अवसर पर कोरबा शहर में महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और प्रतिभा को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” कार्यक्रम का आयोजन 10 मई 2026 (रविवार) को होटल ऑरा गोल्ड, टीपी नगर, कोरबा में किया जाएगा।
यह आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर देगा। कार्यक्रम के तहत “Mom with Style Safar” थीम पर फैशन शो एवं टैलेंट शो जैसे आकर्षक आयोजन होंगे, जिनमें माँ और बच्चे भी हिस्सा ले सकेंगे।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रतियोगिता में मिस, मिसेज और ट्रांसजेंडर कैटेगरी शामिल की गई हैं। प्रतिभागियों को आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें 16 से 24 वर्ष, 25 से 34 वर्ष, 35 से 43 वर्ष तथा 44 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। इसके अलावा प्लस साइज प्रतिभागियों के लिए भी विशेष श्रेणी रखी गई है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अथवा भारतीय परिधान अनिवार्य रहेगा, जिससे प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रोफेशनल फोटोशूट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इच्छुक प्रतिभागी एवं अभिभावक अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 8770456399 एवं 8085827420 पर संपर्क कर सकते हैं।
- आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मातृ शक्ति के सम्मान और महिलाओं को समाज में सशक्त पहचान देने का एक प्रेरणादायक मंच है। कोरबा शहर में यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से एक यादगार आयोजन बनने जा रहा है।
