Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर / विकास की मजबूत राह पर आगे बढ़ता कोरबा — बेहतर सड़कें, बेहतर सुविधा, बेहतर भविष्य- महापौर संजू देवी राजपूत

विकास की मजबूत राह पर आगे बढ़ता कोरबा — बेहतर सड़कें, बेहतर सुविधा, बेहतर भविष्य- महापौर संजू देवी राजपूत

May 25, 2026 Korba/Raipur | “मजबूत नींव , उत्तम निर्माण; विकास हमारा मुख्य अभियान”

आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेजर ध्यानचंद चौक, रूमगरा में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा एवं बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से —

🔹 ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य

🔹 रिसदा चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण कार्य

🔹 दरी बराज से बरमपुर चौक तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य

🔹 हरदी बाजार, तरदा, सर्वमंगला एवं इमलीछापर मार्ग के शेष सीमेंट कंक्रीट निर्माण कार्य

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी, निगम आयुक्त आशुतोष पांडे जी, जांगड़े जी, पार्षद नरेंद्र देवांगन जी,मुकुंद सिंह कंवर जी, जनक सिंह राजपूत जी, फिरत राम साहू जी, कल्याणी यादव जी कल्याणी यादव जी, राधा महंत जी, चंदा देवी जी, रामकुमार साहू जी,सरोज शांडिल्य जी, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी, मनीष मिश्रा जी, तुलसी ठाकुर जी, नारायण सिंह ठाकुर जी, ईश्वर साहू जी, प्रियंका मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु प्रदेश सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *