Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर / पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने SP और IG को दी चेतावनी कहा – कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है …. ‘हमारी सरकार आएगी तो’….

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने SP और IG को दी चेतावनी कहा – कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है …. ‘हमारी सरकार आएगी तो’….

सूरजपुर : नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को लेकर तीखी चेतावनी दी। सूरजपुर जिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने टीआई से लेकर एसपी और आईजी स्तर के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि “सरकार आती-जाती रहती है, लेकिन टीआई समझ लें कि हमारी भी सरकार आएगी, तब हम भी सब याद रखेंगे।”

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने मंच से कहा कि जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव धरने पर बैठ सकते हैं तो प्रदेश कांग्रेस ने “चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। सभा के दौरान बघेल ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *