हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यह मामला यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या जैसा है. हालांकि, उन दोनों का अब सुलह हो चुका है. आज हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो एक बीपीएसी शिक्षिका का है. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक बीपीएसी शिक्षिका को उसके पति ने कथित तौर पर अपने कॉलेज मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का आरोप लगाया है.

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के साथ भी शिक्षिका की बहस हो रही है. साथ ही शिक्षिका अपने पति से भी बहस कर रही है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पति का कहना है कि उसने जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया. बाद में नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया. मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है.
2013 में हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक बिदुपुर थाना के माइल पंचायत के युवक अमन कुमार की शादी 2013 में हाजीपुर की युवती गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के समय युवती इंटरमीडिएट पास थी. युवक के अनुसार, शादी के बाद पत्नी ने पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और स्नातक व बीएड पूरा किया.
