Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / KORBA BREAK:फर्जी मतदान का प्रयास पर मचा हंगामा,आपस में उलझे समर्थक

KORBA BREAK:फर्जी मतदान का प्रयास पर मचा हंगामा,आपस में उलझे समर्थक

दीपका में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू हुआ मतदान

कोरबा-दीपका। नगर पालिका दीपका के वार्ड 15 में पार्षद के रिक्त पद की पूर्ति करने उपचुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान आज उस समय अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर पक्ष-विपक्ष और प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोपहर लगभग 3:25 बजे हुए इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित रही। बताया गया कि दोपहर बाद जब मतदान अपनी पूरी गति पर था तभी कुछ मतदाताओं की पहचान को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। उपस्थित प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी और अपात्र लोग फर्जी मतदाता बनकर वोट डालने की कोशिश कर रहे हैं। देखते ही देखते यह विरोध उग्र हो गया और मतदान केंद्र के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *