Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, विकास रंजन महतो ने दी बधाई

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, विकास रंजन महतो ने दी बधाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा के युवा समाजसेवी एवं युवा नेता विकास रंजन महतो ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

विकास रंजन महतो ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ओ.पी. चौधरी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व, कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से प्रदेश के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास, वित्तीय प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने ईश्वर से मंत्री ओ.पी. चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे।

विकास रंजन महतो ने कहा कि ओ.पी. चौधरी की कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण भाव उन्हें प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल करता है। युवाओं के लिए उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और सफलता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने मंत्री ओ.पी. चौधरी को उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *