Home / महासमुंद / सहायक प्राध्यापक के घर से नकदी समेत 4.80 लाख के जेवर चोरी

सहायक प्राध्यापक के घर से नकदी समेत 4.80 लाख के जेवर चोरी

चोरी की लगातार घटनाओं से नागरिक चिंति

महासमुंद। कोतवाली थाना अंर्तगत वार्ड-29 शिवानंद कालोनी में सहायक प्राध्यापक के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित 4.80 लाख पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। जिससे पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जगदलपुर में पदस्थ सहायक प्राध्यापक देवेश कुमार गिरी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि शिवानंद कालोनी में उनकी पत्नी व बेटी रहती हैं। 28 मई 2026 की शाम वह और उनका परिवार गृह निवास बकावंड जिला बस्तर गया था। 12 जून की सुबह लौटने पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। पूजा कक्ष की दो बंद आलमारी खुली और लॉकर टूटी थी,जिससे करीब 65 हजार नकदी के अलावा एक नग सोने की माला वजन करीब 12 ग्राम, एक नग सोने का हार वजन करीब 25 ग्राम, पांच नग सोने की अंगूठी वजन करीब 25 ग्राम, चार जोड़ी सोने के टाप्स वजन करीब 08 ग्राम, दो नग सोने के टाप्स वजन 5 ग्राम, दो नग डायमण्ड के टाप्स वजन 3.12 ग्राम, एक नग सोने का मंगलसूत्र वजन 07 ग्राम, एक नग सोने की चैन वजन करीब 08 ग्राम, दो नग सोने की चूड़ी वजन करीब 26 ग्राम, एक नग सोने की बिंदिया वजन 08 ग्राम, दो नग चांदी की हार वजन करीब 150 ग्राम, दो नग सोने की चैन वजन करीब 41 ग्राम, तीन नग सोने के लॉकेट वजन करीब 09 ग्राम, 10 जोड़ी चांदी की पायल वजन करीब 500 ग्राम, दो नग चांदी की मोटी पायल वजन करीब 500 ग्राम, 10 जोड़ी चांदी का बिछिया वजन करीब 50 ग्राम, एक नग चांदी की कमरबंद वजन 200 ग्राम, एक नग चांदी का गोल्ड मेडल वजन 10 ग्राम, एक नग चांदी की ब्रेसलेट वजन 40 ग्राम, कुल कीमती 4.15 लाख रुपए कुल 4.80 लाख रुपए अज्ञात ने पार कर दी। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी का अब तक कुछ पता नहीं

शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद अपराधियों का पुलिस गिरफ्त से बाहर रहना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पिछले माह की 17-18 मई की दरम्यानी रात हाउसिंग बोर्ड के पं. दीनदयाल कालोनी में व्याख्याता सहित एक अन्य घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। अज्ञात चोरों ने एक ही रात एक कालोनी के दो घरों का ताला तोड़कर नकद सहित 1.10 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। इधर, जिले में बाइक चोरी, केबल वायर, पंप चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *