Home / महासमुंद / पकड़ा गया चावल देखकर भविष्य बताने वाला ढोंगी बाबा! धार्मिक-ज्योतिष आयोजनों से महिलाओं को करता था आकर्षित और फिर…

पकड़ा गया चावल देखकर भविष्य बताने वाला ढोंगी बाबा! धार्मिक-ज्योतिष आयोजनों से महिलाओं को करता था आकर्षित और फिर…

महासमुंद| छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां धर्म, आस्था और अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं के साथ घिनौने अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने इस पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तथाकथित धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया है. जो अपने आप को मशहूर धार्मिक कथावाचक, आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी बचा रहा है. पुलिस इस हाईप्रोफाइल घटना को बहुत की सावधानी पूर्वक कार्रवाई कर रही है. काफी बारीकी से जांच कर रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिरफ्तार धर्मगुरु की पहचान नरेंद्र नयन शास्त्री के तौर पर हुई है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वो रायपुर जिले का सिलयारी इलाके का रहने वाला है.

कैसे सामने आया पूरा मामला?

यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बागबाहरा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि धर्मगुरु ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. महिला की शिकायत और शुरुआती जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को मिले ठोस तत्थों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए तुरंत कदम उठाए. बागबाहरा पुलिस की एक स्पेशल टीम को रायपुर के सिलयारी इलाके में भेजा गया; उन्होंने नरेंद्र नयन शास्त्री को घेरकर सफलतापूर्वक गिरफ़्तार किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बागबाहरा ले आए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि ये पूरी घटना साल 2023 की है.

धर्मगुरु ने बनाई अनोखी छवि

बताया जा रहा है कि इस धर्मगुरु ने महासमुंद के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में एक अनोखी और अजीब छवि बना रखी थी. स्थानीय लोग उसे ‘चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा’ के रूप में जानते हैं. जिसके बारे में कहा जाता है कि वह बड़े पंडालों में धार्मिक प्रवचन देता था और दावा करता था ति उसके पास ज्योतिष के माध्यम से लोगों की निजी और पारिवारिक समस्याओं को जादुई रूप से सुलझाने की क्षमता है. तथाकथित धर्मगुरु बार-बार बड़े धार्मिक और ज्योतिषीय कार्यक्रमों का आयोजन करता था. जिससे भोली-भाली जनता खासकर महिलाएं उनपर बहुत भरोसा करते थे. जिसका फायदा उठाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनके साथ घिनौने कृत्य को अंजाम देता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *