
शोक समाचार: नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पत्रकार जितेंद्र राजपूत की पूज्य माता सुशीला देवी का निधन, कल होगी अंतिम यात्रा
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा नगर पालिक निगम, कोरबा के सभापति एवं संघ के पूर्व सचिव आदरणीय नूतन सिंह ठाकुर की पूज्यनीय माता श्रीमती सुशीला देवी जी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुक जाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। न्यू कोरबा हॉस्पिटल मिली इस दुखद खबर से स्थानीय राजनीतिक, सामाजिक और अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती सुशीला देवी जी के निधन पर कोरबा अभिभाषक मंच के सभी सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंच के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस विकट दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल व साहस मिले।
कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 18/06/2026 को सुबह 10:00 बजे उनके गृह निवास ‘राजपूत चौक, पुरानी बस्ती, कोरबा’ से निकलेगी। अंतिम संस्कार मोती सागर पारा मुक्तिधाम, कोरबा में किया जाएगा।
शोक संदेश: “ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और ठाकुर परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
