Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / Korba Breaking: नगर के रामसागर पारा में हिंसक झड़प, एक युवक की मौत, फैला तनाव

Korba Breaking: नगर के रामसागर पारा में हिंसक झड़प, एक युवक की मौत, फैला तनाव

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में रविवार देर शाम आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार गश्त शुरू कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना में शामिल आरोपियों की तलाश और पूछताछ की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *