
रायपुर | विशेष रिपोर्टछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब तक उपयोग में लाई जा रही Toyota Fortuner की जगह पूरी तरह स्वदेशी Mahindra Scorpio को शामिल किया गया है।सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए काफिले में लगभग आधा दर्जन नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को जोड़ा गया है। इनमें सुरक्षा मानकों के अनुरूप बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरकार के समय खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियां अब पुरानी हो चुकी थीं और तकनीकी समस्याएं भी सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए उन्हें बदलने का निर्णय लिया गया।नई गाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री जब पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। काफिले में शामिल नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को लेकर लोगों ने खास रुचि दिखाई।यह बदलाव न केवल सुरक्षा और विश्वसनीयता के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, बल्कि स्वदेशी वाहनों को बढ़ावा देने के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
