
कोरबा: राशन वितरण में लापरवाही के खिलाफ युवा कांग्रेस का खाद्य विभाग में प्रदर्शनकोरबा। जिले में राशन वितरण में अनियमितता और देरी को लेकर युवा कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) ने खाद्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की। उनका कहना था कि जनवरी, फरवरी और मार्च माह का खाद्यान वितरण अब तक पूर्ण रूप से नहीं हो पाया है और बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही राशन से वंचित हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में राशन वितरण की व्यवस्था सुधार नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।वहीं, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वितरण में आई समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा और जिन हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा।
