Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायगढ़ / रायगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने ढाई साल के बेटे की हत्या की

रायगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने ढाई साल के बेटे की हत्या की

रायगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने ढाई साल के बेटे की हत्या कीरायगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिले के कापू थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव पारेमेर फिटिंगपारा में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बच्चे के सिर पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *