Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जशपुर में ‘विमान क्रैश’ की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर में ‘विमान क्रैश’ की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर में ‘विमान क्रैश’ की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडनछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित प्राइवेट विमान (एयरक्राफ्ट) क्रैश की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि जिला प्रशासन ने जांच के बाद इस खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है। जानकारी के अनुसार, जशपुर के नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र में पहाड़ियों से धुआं उठता दिखाई देने के बाद विमान दुर्घटना की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार के विमान हादसे के साक्ष्य नहीं मिले। अधिकारियों ने ड्रोन के जरिए भी इलाके का निरीक्षण किया, लेकिन कहीं भी दुर्घटना की पुष्टि नहीं हुई। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में दिखा धुआं संभवतः जंगल में लगी आग के कारण था। साथ ही, इलाके में सर्वे कार्य के दौरान उड़ रहे हेलीकॉप्टर को देखकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई, जिसे विमान दुर्घटना समझ लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पायलट-को-पायलट की मौत से जुड़ी खबरों को भी प्रशासन ने पूरी तरह निराधार बताया है। राज्य सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि जशपुर में किसी विमान दुर्घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *