Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सरगुजा में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर कार्यमुक्त

सरगुजा में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर कार्यमुक्त

सरगुजा में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर कार्यमुक्तसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक संविदा शिक्षक का छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि शिक्षक को एक छात्रा के साथ जंगल क्षेत्र में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। घटना को लेकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश ओझा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिले में शिक्षा व्यवस्था और छात्र सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *