Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, ममता बनर्जी बोलीं- सत्ता का लालच नहीं, बीजेपी सरकार हटाना लक्ष्य

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, ममता बनर्जी बोलीं- सत्ता का लालच नहीं, बीजेपी सरकार हटाना लक्ष्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। 16 जिलों की 152 सीटों पर हुए मतदान में शाम 6 बजे तक 91.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।मतदान के दौरान कई क्षेत्रों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं और ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में भाग लिया। कुछ जगहों पर छिटपुट तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आईं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंपर मतदान को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता या कुर्सी का कोई मोह नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य दिल्ली में बीजेपी सरकार का अंत करना है। ममता ने दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है।वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बंगाल में पूर्ण बहुमत से बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *