Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / भारतमाला मार्ग पर पत्थरबाजी, लूट की कोशिश नाकाम – युवती की आंख गंभीर रूप से घायल

भारतमाला मार्ग पर पत्थरबाजी, लूट की कोशिश नाकाम – युवती की आंख गंभीर रूप से घायल

कोरबा जिले में भारतमाला मार्ग पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के बलौदा-तरदा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक चलती कार पर पथराव कर दिया, जिससे कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार एक परिवार भारतमाला सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान 3 से 5 बदमाशों ने अचानक कार को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। एक बड़ा पत्थर कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा लगा, जिससे युवती की आंख में गंभीर चोट आई।घायल युवती की पहचान मेघा सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय उनके साथ पति सुरजीत सिंह, सास विमला सिंह और बेटी निष्ठा सिंह भी कार में मौजूद थे। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें कोरबा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की आंख का कॉर्निया क्षतिग्रस्त हुआ है।हमले के दौरान चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से निकल गया, जिससे अन्य लोग सुरक्षित बच गए और संभावित लूट की वारदात टल गई।बताया जा रहा है कि घायल युवती, कोरबा सीएसपी के रीडर की रिश्तेदार हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने उरगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।निजी अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में सीएसईबी चौकी पुलिस को मेमो सौंपा है। पुलिस पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *