Home / Uncategorized / कोरबा में शॉर्ट सर्किट से आग, आंगन में खड़े ऑटो और बाइक जलकर राख

कोरबा में शॉर्ट सर्किट से आग, आंगन में खड़े ऑटो और बाइक जलकर राख

कोरबा में शॉर्ट सर्किट से आग, आंगन में खड़े ऑटो और बाइक जलकर राख

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान के आंगन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।

 

आग तेजी से फैलते हुए आंगन में खड़े एक ऑटो और एक दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

 

घटना के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन आग का पता चलते ही वे तुरंत बाहर निकल आए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

 

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

 

बताया जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक बोर्ड में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस हादसे में वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि दोनों वाहन उसकी आजीविका का मुख्य साधन थे।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *