
वाराणसी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, 28 अप्रैल को तीन प्रमुख कार्यक्रम
वाराणसी, 27 अप्रैल 2026। नितिन नवीन 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे के दौरान धार्मिक, सामाजिक और जनसंपर्क से जुड़े तीन प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका पहला कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा का है। इसके बाद वे शाम 4:15 बजे बीएलडब्ल्यू परिसर, वाराणसी में आयोजित महिला कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होना तय है।
दौरे का अंतिम कार्यक्रम शाम 7:00 बजे नमो घाट पर मां गंगा आरती में सहभागिता का रहेगा।
इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
