Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायगढ़ / CG Sex Racket Busted : पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, चार युवतियों सहित 6 गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

CG Sex Racket Busted : पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, चार युवतियों सहित 6 गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ : शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान में चल रहे कथित अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने चार युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल और चक्रधर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के भीतर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, जिसके बाद वहां मौजूद चार युवतियों और दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस सभी के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में अनैतिक गतिविधियों के संकेत मिलने के बाद पुलिस अनैतिक देह व्यापार (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *