Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में मनोरंजन के लिए डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

कोरबा में मनोरंजन के लिए डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

🎡आज बुधवारी स्थित सर्कस ग्राउंड, कोरबा में आयोजित डिज्नीलैंड मेला के शुभारंभ समारोह में माननीय उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री आदरणीय श्री लखनलाल देवांगन जी, कोरबा महापौर आदरणीय दीदी श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत जी एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर माननीय मंत्री जी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। उत्साह और आनंद से भरे इस आयोजन से शहरवासियों को मनोरंजन का एक नया मंच मिलेगा, जहाँ परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत किया जा सकेगा।मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास सराहनीय है।इस अवसर पर पार्षद श्रीमती धनश्री साहू जी, पार्षद श्रीमती सम्मत कुंवर जी, वरिष्ठ पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास जी, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर जी, पार्षद प्रभा टीकम राठौर जी, पार्षद श्रीमती आरती लखन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा जी सहित भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।✨ “ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनते हैं, बल्कि शहर की जीवंतता और सामाजिक सहभागिता को भी सशक्त करते हैं।” ✨#बढ़ता_कोरबा_संवरता_कोरबा 🎡✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *