Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर / बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का भंडाफोड़, हजारों रुपए का माल जब्त

बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का भंडाफोड़, हजारों रुपए का माल जब्त

बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का भंडाफोड़, हजारों रुपए का माल जब्त बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस और कंपनी की संयुक्त कार्रवाई में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट बेचने वाले आरोपी को पकड़ते हुए बड़ी मात्रा में फर्जी माल जब्त किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी की टीम को सूचना मिली थी कि शहर में असली ब्रांड की आड़ में नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद टीम ने स्थानीय बाजारों में जांच शुरू की और सैंपल लेने के बाद मामला संदिग्ध पाया गया। जांच के दौरान टीम ग्राहक बनकर आरोपी तक पहुंची। आरोपी द्वारा सप्लाई किए जा रहे सिगरेट पैकेट, होलोग्राम और कोड की जांच में पूरा माल नकली पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान हजारों रुपए कीमत की नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट जब्त की गई। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क शहर के कई छोटे दुकानदारों को थोक में नकली सिगरेट सप्लाई कर रहा था और लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *