Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा: गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 1.05 किलो मादक पदार्थ बरामद

कोरबा: गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 1.05 किलो मादक पदार्थ बरामद

कोरबा: गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 1.05 किलो मादक पदार्थ बरामद

 

कोरबा, 03 मई। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा राताखार बाईपास क्षेत्र में की गई।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक गांजा बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.05 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर (25) निवासी कचनारीपारा और रवि वर्मा (32) निवासी एमपी नगर, राताखार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *