
कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी विचारधारा है जो राष्ट्र सेवा, विकास और जनकल्याण के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती है।महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संदेश में कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों से कठिन परिश्रम और संघर्ष के माध्यम से भाजपा को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाया है। उनके इसी समर्पण के कारण आज भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।महापौर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
