Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / Today’s Top News: सुशासन तिहार में नेताओं के बीच नोकझोंक…टुकड़ों में मिला युवक का शव…हत्या के आरोपी के घर तोड़फोड़…TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today’s Top News: सुशासन तिहार में नेताओं के बीच नोकझोंक…टुकड़ों में मिला युवक का शव…हत्या के आरोपी के घर तोड़फोड़…TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

बिलासपुर। जिले के बिल्हा क्षेत्र के गोढ़ी गांव में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों के बीच विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रशासनिक अधिकारी स्थिति संभालते दिखाई दे रहे हैं।

कवर्धा। खेत में एक बोरी के भीतर युवक का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भर दिया और खेत में फेंक दिया। यह घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तोषक भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है. रातभर थाने में नाबालिग बालिका और उसके परिवार को बैठाकर रखा गया. इस दौरान नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. मामले में थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में भेज दिया गया है.

  1. सुशासन तिहार में हंगामा : कांग्रेस नेता शुक्ला और BJP विधायक कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक, Video Viral
  2. बड़ी खबर : कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, बोरी से उठी बदबू ने खोला हत्या का राज, इलाके में दहशत
  3. युवक की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, वाहन में लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप
  4. CG Police Suspended: थाने में नाबालिग बालिका से अभद्र व्यवहार पर SP का एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड
  5. कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तर को बना दिया मयखाना, शाम ढलते ही शराबखोरी का वीडियो आया सामने…
  6. इंदिरा वार्ड उपचुनाव पर सियासत, PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप
  7. CG News : पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने की सुसाइड की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  8. सुशासन तिहार का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार : प्रशासन पर जनसमस्याओं का निराकरण नहीं करने का आरोप, कांग्रेस नेता ने अधिकारियों से मांगा जवाब
  9. अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही पड़ी भारी, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित…
  10. शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप रिसाली निगम पार्षद विनय नेताम बर्खास्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *