छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को व्यापक स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 40 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। इस फेरबदल में कई अहम विभागों के सचिवों के साथ-साथ 7 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है।

शीर्ष स्तर पर बड़े बदलाव
राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव (ACS) और प्रमुख सचिव स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
श्रीमती ऋचा शर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें विकास आयुक्त और ठाकुर प्यारेलाल पंचायत संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
श्री मनोज कुमार पिंगुआ को अस्थायी रूप से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
श्री सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव और राज्य पावर कंपनियों का अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्रीमती निहारिका बारिक को पंचायत विभाग से हटाकर गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, श्रीमती शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, साथ ही समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सचिव स्तर पर अहम जिम्मेदारियां बदलीं
डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही जनसंपर्क विभाग और पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
डॉ. कमलप्रीत सिंह को लोक निर्माण विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विकास विभाग का सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रीना कंगाले को वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
अविनाश चंपावत को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्याम लाल धावड़े को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।
7 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त
राज्य सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 7 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं:
कोरिया – पुष्पा साहू
बलरामपुर-रामानुजगंज – चंदन संजय त्रिपाठी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – डॉ. संतोष कुमार देवांगन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – संतन देवी जांगड़े
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – पद्मिनी भोई साहू
सूरजपुर – रेना जमील
बीजापुर – विश्वदीप
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
महादेव कावरे को सहकारिता आयुक्त बनाया गया है।
संबित मिश्रा को नगर निगम रायपुर आयुक्त के साथ स्मार्ट सिटी का प्रभार दिया गया है।
सारांश मित्तर को CREDA का CEO और ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मयंक अग्रवाल को CHiPS का CEO बनाया गया है।
मो. कैसर अब्दुलहक को जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रीता यादव को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है।
