Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा: CBI ने SECL के क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ा, PF निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत

कोरबा: CBI ने SECL के क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ा, PF निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत

कोरबा । कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ लिपिक मनोहर लाल कौशिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दल ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक एक खदान कर्मी से उसके पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई से शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *