Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

14 जून को मतदान, उसी दिन परिणाम

166 मतदाता मिलकर चुनेंगे 9 पदों की नई कार्यकारिणी

कोरबा 08 जून। कोरबा प्रेस क्लब के आगामी सत्र 2026-28 के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने रविवार 7 जून को आधिकारिक रूप से चुनाव और मतदान कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस बार प्रेस क्लब के कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का फैसला करेंगे। सभी चुनावी प्रक्रियाएं और मतदान तिलक भवन कोरबा प्रेस क्लब परिसर में ही संपन्न कराई जाएंगी।

अधिकृत जानकारी के अनुसार, यह चुनाव कुल 9 महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 1 संरक्षक, 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 उपसचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्यों के पद शामिल हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकारिता जगत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

विस्तृत चुनाव कार्यक्रमः-

मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अधिकृत समय-सारणी के अनुसार चुनावी प्रक्रिया आगामी 9 जून से प्रारंभ होकर 14 जून को परिणाम घोषणा के साथ संपन्न होगी।

09 जून मंगलवार प्रातः 10ः00 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

10 जून बुधवार प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक मतदाता सूची पर दावा/आपत्ति एवं निराकरण होगा। इसके बाद सायं 4ः00 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

11 जून गुरुवार प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।

12 जून शुक्रवार प्रातः 10ः00 से दोपहर 2ः00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दोपहर 2ः30 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। अपराह्न 4ः00 बजे तक दावा/आपत्ति ली जाएगी और ठीक 4ः30 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

13 जून शनिवार दोपहर 2ः00 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा तय की गई है, जिसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।

14 जून रविवार प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद अपराह्न 4ः00 बजे से मतगणना शुरू होगी और तुरंत बाद चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *