Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / Today’s Top News: राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य पकड़ाया, 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, एक माह के बच्चे का अपहरण, CM साय ने अंबिकापुर में किया सामूहिक योगाभ्यास… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today’s Top News: राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य पकड़ाया, 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, एक माह के बच्चे का अपहरण, CM साय ने अंबिकापुर में किया सामूहिक योगाभ्यास… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today’s Top News: रायपुर। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का पाठ पढ़ाया। दरअसल, रायपुर के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्षों से बैठक की और वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में गोपनीय बैठक की।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक को पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य बताते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क के पुख्ता डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

रायगढ़। राजधानी रायपुर और रायगढ़ में रईसी और व्यापारिक रसूख का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। रायगढ़ के कालिंदी कुंज निवासी बाप-बेटे की जोड़ी पर आठ व्यापारियों से शक्कर का माल लेकर करीब 2 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में रायपुर के खमतराई थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक माह के मासूम बच्चे को लेकर फरार हुई महिला को बगीचा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

 

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: राहुल गांधी ने नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, ISI से जुड़े डिजिटल सबूत बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

CG में दर्दनाक हादसा: कपड़े सुखाने के तार में आया करंट, चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, इलाके में छाया मातम

झूठी रईसी दिखाकर जीता भरोसा, फिर 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, बाप-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : CM साय ने अंबिकापुर में किया सामूहिक योगाभ्यास, बोले- योग को दिनचर्या का बनाएं हिस्सा

योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की लापरवाही, पोस्टर में फोटो नहीं लगाने से नाराज विधायक उठे मंच से…

एक माह के बच्चे का अपहरण: झाड़-फूंक के बहाने उठा ले गई थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म: घटना के बाद से आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

International Yoga Day 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की अनमोल परंपरा और समृद्ध जीवनशैली का प्रतीक

NEET UG 2026 Re-Exam : सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी होगा शामिल, स्पेशल टीम लेकर पहुंची एग्जाम सेंटर

कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी, सचिन पायलट बोले- जल, जंगल और जमीन पर आंच आई तो बार-बार आएंगे छत्तीसगढ़

“मुझसे इतनी नफरत के लिए धन्यवाद…” सुसाइड नोट लिखकर कॉलेज छात्र ने दी जान

मप्र-छग सीमा पर सनसनी: घर के सामने से किराना व्यवसायी का अपहरण, देखिए सीसीटीवी में कैद पूरा घटनाक्रम…

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट : चाय-मैगी का उठाया लुत्फ, सचिन पायलट और भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद, देखें तस्वीरें …

राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का तंज: बोले– जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, पूरा देश जानता है

CG Accident News : अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

CG News : भैंसों से भरी पिकअप रोककर चालक से मारपीट, डेयरी संचालक से एक लाख रुपये वसूलने का आरोप  

हट गई ग्रामवासियों की झिझक, अब सोनपुर के नाम से जाना जाएगा गधहाभाटा…

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने 6 नाबालिगों का किया रेस्क्यू, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : छत्तीसगढ़ के 33 जेलों में हजारों बंदियों ने किया योग, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता हुए शामिल

रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *