
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा नेता विकास महतो ने पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित एक मजबूत संगठन है।विकास महतो ने अपने संदेश में कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संघर्ष के बल पर भाजपा ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की दूरदर्शिता के कारण ही आज भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश देता है। इसी सोच के साथ पार्टी निरंतर देश और प्रदेश के विकास में योगदान दे रही है।विकास महतो ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।अंत में उन्होंने पुनः सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
