
कोरबा: नेशनल हाईवे पर दो सड़क हादसे, 5 घायल; तीन की हालत गंभीरकोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पहला हादसा मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे के झरना मोड़ के पास देर रात हुआ। यहां दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एक कार में चार लोग सवार थे, जिनमें दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं दूसरी कार में सवार तीनों लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायल कोरबी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
