Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / वेदांता प्लांट हादसा: FIR की धाराओं पर उठे सवाल, भूपेश बघेल ने सरकार से मांगा जवाब

वेदांता प्लांट हादसा: FIR की धाराओं पर उठे सवाल, भूपेश बघेल ने सरकार से मांगा जवाब

वेदांता प्लांट हादसा: FIR की धाराओं पर उठे सवाल, भूपेश बघेल ने सरकार से मांगा जवाब रायपुर/सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि इस मामले में आखिर किन लोगों के खिलाफ और किन धाराओं में FIR दर्ज की गई है।भूपेश बघेल ने कहा कि यह कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि पहले भी इस प्लांट में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता बरतने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, 14 अप्रैल को वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई गई है। पुलिस ने इस मामले में प्लांट प्रबंधन सहित कई लोगों के खिलाफ लापरवाही से मौत और मशीनरी के गलत संचालन से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और नाम जुड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। इधर, राज्य सरकार ने भी मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं विपक्ष लगातार इस घटना को लेकर सरकार पर दबाव बना रहा है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *