


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक से सीएसईबी गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।भेंट के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश सह संगठन मंत्री डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जागेश लांबा, जिला सह प्रभारी ब्रिजेश शुक्ला तथा पार्षद अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय रहा और वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से मार्गदर्शन प्राप्त करने को महत्वपूर्ण बताया गया।
