
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi आज शनिवार (18 अप्रैल 2026) को रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का यह संबोधन संसद में हुए ताजा घटनाक्रम और विशेष रूप से महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केंद्रित हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर संबोधन के विषय की घोषणा नहीं की गई है, जिससे इसे लेकर राजनीतिक हलकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। गौरतलब है कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रावधान था, आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका और लोकसभा में गिर गया। इस विधेयक को लागू करने के लिए सीटों के पुनर्गठन (डिलिमिटेशन) और संसद की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल था, जिसे विपक्ष ने लेकर आपत्ति जताई थी। इसी कारण मतदान के दौरान सरकार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण, संसद में हुए घटनाक्रम और सरकार की आगे की रणनीति पर देश को संदेश दे सकते हैं। इस संबोधन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह हालिया राजनीतिक घटनाओं के बाद सरकार का आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकता है।
