Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / भारत माला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबी ठिकानों पर ED की छापेमारी

भारत माला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबी ठिकानों पर ED की छापेमारी

भिलाई: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़ी एक बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई सामने आई है। भिलाई जिले में हाल ही में की गई जिला व मंडल स्तर की सभी नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को मजबूती देने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

बताया गया है कि भिलाई भाजयुमो की हाल ही में जारी सभी नियुक्तियां अब अमान्य मानी जाएंगी और संगठन जल्द ही नए सिरे से नियुक्तियां करेगा। इसके तहत योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात कही जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस फैसले को संगठन में बड़े फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर नेतृत्व में बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *