Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से कोरबा में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, हजारों परिवारों को मिला फायदा

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से कोरबा में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, हजारों परिवारों को मिला फायदा

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से कोरबा में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, हजारों परिवारों को मिला फायदा

कोरबा, 27 अप्रैल 2026।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 कोरबा जिले में आम उपभोक्ताओं के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर सामने आई है। वर्षों से लंबित बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को इस योजना के जरिए आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की राहत मिल रही है।

जिले में अब तक 24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीयन कराया है। इन उपभोक्ताओं पर कुल 62.66 करोड़ रुपये का बकाया था, जिसमें से लगभग 35.63 करोड़ रुपये की छूट दी गई है। वहीं अब तक 2.71 करोड़ रुपये की राशि जमा भी हो चुकी है, जिससे विद्युत विभाग के राजस्व में सुधार हुआ है।

योजना का असर जमीनी स्तर पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। दीपका वितरण केंद्र की बीपीएल उपभोक्ता रूपा बाई को 62,906 रुपये के बकाया में से 32,200 रुपये की छूट मिली। शेष राशि जमा कर उन्होंने अपना पूरा बकाया समाप्त कर लिया।

इसी तरह नकटीखार-भैसमा क्षेत्र के कुमार साय को 1,01,315 रुपये के बकाया में 40,265 रुपये की राहत मिली। उन्होंने बाकी राशि जमा कर अपना कनेक्शन नियमित कराया।

छुरी निवासी संतोष यादव को 10,413 रुपये के बकाया पर शत-प्रतिशत छूट मिली, जिससे उनका पूरा बकाया समाप्त हो गया।

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर ऑन-द-स्पॉट पंजीयन की सुविधा भी दी जा रही है। योजना के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट और मूल राशि में भी निर्धारित रियायत दी जा रही है।

यह योजना न केवल आंकड़ों में सफल साबित हो रही है, बल्कि आम लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का काम भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *