Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत रहे शामिल

कोरबा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत रहे शामिल

कोरबा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत रहे शामिलकोरबा। शहर के रविशंकर नगर स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में श्री बी.सी. साहू परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक देव कृष्ण शर्मा ने अपने मधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। उनके मुखारविंद से निकली अमृतमयी कथा को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, श्रद्धा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन के लिए साहू परिवार की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, श्रीमती सुधा झा, नरेंद्र पाटनवर, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।धार्मिक वातावरण से ओतप्रोत इस आयोजन ने लोगों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराया और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *