Home / राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय / के अन्नामलाई BJP से अलग होते ही बनाई ‘इधु नम्मा इयक्कम’, 10 घंटे में 10 लाख लोग उनकी पार्टी से जुड़े

के अन्नामलाई BJP से अलग होते ही बनाई ‘इधु नम्मा इयक्कम’, 10 घंटे में 10 लाख लोग उनकी पार्टी से जुड़े

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में बीजेपी की करारी हार के बाद तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को बीजेपी से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआती दौर में ही जबरदस्त समर्थन मिला है. के. अन्नामलाई के अनुसार 10 घंटे में 10 लाख से अधिक लोग इस आंदोलन से जुड़ गए हैं. अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 2 जून को ही इस्तीफा दे दिया था जिसकी चिट्ठी शुक्रवार को सबके सामने आई है. के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को बीजेपी से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी अन्नामलाई के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने पत्रकारों से कहा कि मेरे साथ साथ कई भाजपा नेताओं ने के. अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ से जुड़ने का फैसला लिया है.

अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 5 जून को ही नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी थी. BJP की तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद से ही अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की अटकलें तेज हो गईं थीं. पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है.

के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज में कहा, आज हम अपना स्वतंत्र आंदोलन खड़ा कर रहे हैं. 2031 का विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी लड़ेगी. एक्स पर एक पोस्ट में अन्नामलाई ने कहा, हमारे राजनीतिक आंदोलन ने एक मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें मात्र 10 घंटे में 10 लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है.

अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी थे और 2020 में नौकरी छोड़कर BJP से जुड़े थे. BJP में रहते हुए पहले वह तमिलनाडु के प्रदेश उपाध्यक्ष बने और फिर बाद में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया. के. अन्नामलाई राज्य प्रमुख पद से हटाए जाने और एआईएडीएमके के साथ भाजपा के गठबंधन से नाराज थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *