Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / खनिज माफिया पर कलेक्टर की सख्ती: एक दिन में 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा, 2 टीपर समेत 14 वाहन जब्त, थानों में खड़े…

खनिज माफिया पर कलेक्टर की सख्ती: एक दिन में 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा, 2 टीपर समेत 14 वाहन जब्त, थानों में खड़े…

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर 6 जून को विशेष जांच अभियान। सुराकोछार, रेंकी, कुदुरमाल, बांकीमोंगरा में भी कार्रवाई। कुसमुंडा, हर्दीबाजार, दर्री थानों में रखे गए वाहन।

कोरबा । जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में चले इंटेंसिव जांच में 15 से अधिक स्थानों पर छापा मारकर 14 वाहन जब्त किए गए।

15 जगहों पर सघन जांच

अभियान के तहत सीतामढ़ी, कपाटमुड़ा, सुराकोछार, नरईबोध, रेकी, कुदुरमाल, बासपुर, बांकीमोंगरा, सुपेदा, कुमारी, छातीफोर, कटघोरा, कछार, दर्री, हर्दीबाजार क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन की जांच की गई।

ये वाहन हुए जब्त

जांच के दौरान कपाटमुड़ा, नरईबोध, रेकी, कुदुरमाल, सुराकोछार, दर्री, बांकीमोंगरा तथा अन्य क्षेत्रों में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पाए गए 14 वाहन जब्त किए गए। इनमें 1 पेन माउंटेन, 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा और 2 टीपर शामिल हैं।

जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कुसमुंडा थाना, हर्दीबाजार थाना, दर्री थाना, बांकीमोंगरा थाना और खनिज जांच नाका उरगा में अभिरक्षा में रखा गया है।

विभाग बोला- अभियान जारी रहेगा

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *