Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बालोद में युवक-महिला के शव एक ही फंदे पर मिले, क्षेत्र में सनसनी

बालोद में युवक-महिला के शव एक ही फंदे पर मिले, क्षेत्र में सनसनी

बालोद में युवक-महिला के शव एक ही फंदे पर मिले, क्षेत्र में सनसनी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में एक युवक और महिला के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना खेत में एक पेड़ पर सामने आई, जहां ग्रामीणों ने सुबह दोनों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, युवक और महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले की आशंका जताई है।

बताया जा रहा है कि युवक अविवाहित था, जबकि महिला शादीशुदा थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *