
जादू-टोना और चमत्कार के नाम पर शोषण, फर्जी बाबा हिमाचल से गिरफ्तारजांजगीर-चांपा। चमत्कार और इलाज के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर शोषण करने वाले एक कथित फर्जी बाबा को पामगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बाबा लोगों को चमत्कार और रोगमुक्ति का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बाबा ने आस्था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करता रहा।मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं और लोग भी उसके शिकार तो नहीं हुए। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
