Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग, 20 लाख का नुकसान

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग, 20 लाख का नुकसान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आग विश्वविद्यालय परिसर के एक हिस्से में लगी, जिससे वहां रखे उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 

घटना के चलते विश्वविद्यालय के हॉस्टल की बिजली व्यवस्था भी कुछ समय के लिए बाधित रही, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *