
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राजनांदगांव में विवाह समारोह में की शिरकत
राजनांदगांव जिले के ग्राम मुड़पार (सुरगी) में आयोजित विवाह समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। यह समारोह उनके निज सुरक्षा अधिकारी श्री खेदूराम साहू के सुपुत्र कौशिक साहू के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट कर सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में उनके सुपुत्र ऋषु अग्रवाल भी उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
