Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / अस्पतालों तक पहुंचा रील का भूत : मरीजों का इलाज करने की बजाय बर्थडे मनाने में व्यस्त मेडिकल स्टाफ, VIDEO वायरल

अस्पतालों तक पहुंचा रील का भूत : मरीजों का इलाज करने की बजाय बर्थडे मनाने में व्यस्त मेडिकल स्टाफ, VIDEO वायरल

कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक लापरवाही भरा वीडियो सामने आया है। जहां मेंडिकल स्टाफ मरीजों का इलाज करने की बजाय बर्थडे मनाने में व्यस्त है।

छत्तीसगढ़ के हर विभाग में रीलबाजी का भूत पहुंच गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक लापरवाही भरा वीडियो सामने आया है। जहां मेंडिकल स्टाफ मरीजों का इलाज करने की बजाय बर्थडे मनाने में व्यस्त है। वहीं मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं। जिसकी फ़िक्र किसी को है ही नहीं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ओपीडी समय का है, जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे। आरोप है कि मरीजों की जांच और उपचार की जगह डॉक्टर और स्टाफ अपने चैंबर में जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल में लगाए गई सभी व्यवस्थाएं ख़राब

अस्पताल में लगाए गए कूलर सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं। कई कूलरों के पंप खराब पड़े हैं, जबकि कई में पानी तक नहीं डाला जा रहा। कुछ वार्डों में तो कूलर की व्यवस्था ही नहीं है, जिसके चलते मरीज और उनके परिजन हाथ के पंखों से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मई की झुलसाती गर्मी में अस्पताल प्रशासन मरीजों की बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

अस्पताल परिसर में फैली गंदगी

अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और बदबू ने हालात को और खराब कर दिया है। अस्पताल के आसपास नालियों में जमा गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को बीमारी से राहत मिलने के बजाय संक्रमण का डर सताने लगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *