Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में भीषण सड़क हादसा, भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौतछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नक्तिखार के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव एक रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचंदा नाला के पास पीछे से आ रहे भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *